महिला का बनाया अश्लील वीडियो, रुपये न देने पर किया वायरल

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - फतेहगंज पश्चिमी में एक युवक ने घर में नहा रही महिला का वीडियो बनाया और दो साथियों के साथ मिलकर महिला से एक लाख रुपये की मांग की। रुपये न मिलने पर वीडियो वायरल कर दिया। महिला ने आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला का बनाया अश्लील वीडियो, रुपये न देने पर किया वायरल

फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। गांव के युवक ने घर में नहा रही महिला का वीडियो बना लिया। युवक ने दो साथियों के साथ वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से एक लाख रुपये मांगे। रुपये न देने पर युवक ने वीडियो वायरल कर दिया। महिला ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। क्षेत्र के गांव की महिला घर में नहा रही थी। गांव के युवक ने छिपकर महिला का नहाते समय वीडियो बना लिया। युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर महिला को अकेला फतेहगंज पश्चिमी की ओर बुलाया। उन्होंने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से एक लाख रुपये मांगे।रुपये

न देने पर युवकों ने गत 15 मई को वीडियो वायरल कर दिया। गांव में चर्चा होने पर महिला को इसकी जानकारी हुई। महिला ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। महिला का आरोप है तीनों युवक उनके साथ गलत काम करना चाहते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुछ लोग समझौता कराने प्रयास कर रहे हैं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।