Bareily News: मेला देखकर लौट रहे युवक को पीटा
हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News: नवाबगंज थाना क्षेत्र में सोमवार रात रामलीला मेला देखकर घर लौट रहे अंकुर गंगवार को बिजौरिया मार्ग पर कथित तौर पर दबंगों ने रोक लिया। गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर कड़े और बेल्ट से उनकी पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी मां नत्थो देवी ने थाना नवाबगंज में घटना की तहरीर दी है।

Bareily News: नवाबगंज। मेला देखकर घर लौट रहे एक युवक को दबंगों ने रास्ते में घेरकर खूब मारपीट की। घटना में वह घायल हो गया। घटना की तहरीर युवक की मां की ओर से थाना नवाबगंज में दी गई है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के रसूला कमरुल निशां गांव की नत्थो देवी पत्नी टंडन बाबू ने बताया कि सोमवार की रात उनका बेटा अंकुर गंगवार कस्बे में चल रहा रामलीला मेला देख कर घर लौट रहा था। कस्बे के बिजौरिया मार्ग पर पहुंचने पर एक दबंग ने उसे रोक लिया और और उससे गाली-गलौज करने लगा। उसने विरोध किया तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हाथ में पहने कड़े व बेल्ट से उसकी पिटाई कर दी।
ये भी पढ़ें:Lucknow News: ,रायबरेली,के,युवक,के,साथ
घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की तहरीर नत्थो देवी की ओर से थाना नवाबगंज में दी गई है।

