गाली गलौज का विरोध किया तो गर्दन पर धारदार हथियार से मारा, चार भाइयों पर रिपोर्ट

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

एक युवक, जो ड्यूटी पर जा रहा था, को चार भाइयों ने रास्ते में रोक कर गाली-गलौज की और मारपीट की। युवक ने विरोध किया तो आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने किला थाना में मामले की शिकायत दर्ज कराई, पुलिस कार्रवाई की बात कर रही है।

गाली गलौज का विरोध किया तो गर्दन पर धारदार हथियार से मारा, चार भाइयों पर रिपोर्ट

ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकले युवक से इलाके के चार भाइयों ने गाली गलौज और मारपीट की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके गले पर धारदार हथियार से वार कर दिया। पीड़ित ने चारों के खिलाफ किला थाना में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक मामले में कार्रवाई की जा रही है। जसौली कुंवरपुर किला निवासी उमेश के मुताबिक रविवार को दोपहर करीब एक बजे वो बाइक से ड्यूटी जाने के लिए निकला। रास्ते में गांव के चार भाई अजय, आनंद, राहुल और नीरज ने उसे रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों से मारपीट की।

इसी दौरान उसकी गर्दन पर किसी धारदार वस्तु से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया और खून बहने लगा। उसने शोर मचाया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। चारों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। एसओ किला अचल कुमार के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।