नगदी जेवर लेकर युवती फरार, तीन पर मुकदमा
Bareily News - भमोरा। प्रेम प्रसंग के चलते एक युवती घर में रखी नगदी जेवर लेकर फरार हो गई। इस मामले में तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

भमोरा। प्रेम प्रसंग के चलते युवती घर से नगदी, जेवर लेकर फरार हो गई। मामले में तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।बल्लिया के गांव तखतपुर के व्यक्ति ने बताया कि नौ अप्रैल को वह पत्नी के साथ गेहूं काटने गया था, उसकी बहन घर में अकेली थी। उस दिन मुकेश के घर उसका साला जयवीर निवासी फर्रुखाबाद से आया था। आरोप है कि मुकेश की सह पर जयवीर अपने चचेरे भाई कुलदीप निवासी सिमरा मडइंया फर्रुखाबाद के साथ उसकी बहन को ले गया। पता चला कि जयवीर उसकी बहन को उपराला थाना अलापुर बदायूं अपने बहनोई के घर ले गया।
आरोप है कि उसकी बहन घर से एक लाख के सोने-चांदी के जेवर 70 हजार नकद भी ले गई है। पुलिस ने मुकेश, उसके साले जयवीर, कुलदीप पर मुकदमा दर्ज किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


