
प्रेमिका ने दुष्कर्म का दर्ज कराया मुकदमा, प्रेमी ने जहर खाकर जान दी
Bareily News - बरेली के इज्जतनगर में एक युवक ने शादी के दबाव और दुष्कर्म के आरोपों के चलते जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि युवती ने उससे शादी के लिए दबाव बनाया था। युवक आसिफ की मां की मौत के बाद वह तनाव में था, जिसके चलते उसने जहरीला पदार्थ पी लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। इज्जतनगर के बिहारमान नगला के युवक ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों का आरोप है कि एक युवती से उसकी दोस्ती थी और वह शादी के लिए दबाव बना रही थी। युवती ने उसके खिलाफ इज्जतनगर थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था जिससे वह दुखी और परेशान था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। इज्जतनगर के बिहारमान नगला का रहने वाला आसिफ पहले सऊदी में काम करता था। परिजनों के मुताबिक, एक साल पहले वह वापस आया और कुतुबखाना बड़ा बाजार में कास्मेटिक की दुकान खोली थी।
इस दौरान इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती कोहाड़ापीर की रहने वाली युवती से हो गई। बातचीत के दौरान उनका प्रेम संबंध हो गया। आसिफ के भाई शारिक का आरोप है कि युवती अब शादी करने के लिए दबाव बना रही थी। उसके भाई आसिफ ने शादी से मना कर दिया। इस पर उसकी प्रेमिका ने बीते दिनों आसिफ के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया था। आरोप है कि युवती ने समझौते के लिए 20 लाख रुपये मांगे। इसके चलते आसिफ तनाव में था। इसी तनाव में आकर सोमवार को आसिफ ने डेलापीर मंडी गेट पर जहरीला पदार्थ पी लिया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान मंगलवार की रात उसकी मौत हो गई। मां की मौत से दुखी युवक ने पी लिया तेजाब बरेली। सुभाषनगर के मढ़ीनाथ में युवक ने मां की मौत से दुखी होकर तेजाब पी लिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मढ़ीनाथ के रहने वाले 35 वर्षीय विजय की मां का बीते दिनों निधन हो गया था। तब से वह तनाव में है। इसके चलते उसने घर में रखा तेजाब पी लिया। तेजाब पीने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई तो पड़ोसियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




