Bareily News: भारत माता की जय और वंदे मातरम के साथ मुख्यमंत्री ने शुरू किया उद्बोधन, नवरात्र की दी शुभकामनाएं
Bareily News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश बदल चुका है। योगी ने मंदिरों में उमड़ रही भीड़ का जिक्र किया और कहा कि बेहतर सुरक्षा व्यवस्था से लोगों का भरोसा बढ़ा है तथा उत्तर प्रदेश की छवि बदली है।
Bareily News: पुलिस लाइन में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत माता की जय और वंदे मातरम से उद्बोधन शुरू किया। आज मां चंद्रघंटा का दिन है। सभी को शारदीय नवरात्र की बधाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी बदल चुका है। इसका सबसे बड़ा प्रमाण आपका जनपद और ये बरेली भी है। पहले लोग उत्सव भूल जाते थे आयोजन से पहले ही उपद्रव शुरू हो जाता था। अब लोग भूल गए हैं। अब हजारों स्थानों पर अभी से मां की मूर्ति स्थापना का पूजा शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि यूपी में बदलाव इसलिए हुआ है, क्योंकि एक टीम वर्क यूपी के अंदर देखने को मिला है, एक टीम वर्क। सम्मान भी, सुरक्षा भी, स्वावलंबन भी। पुलिस में आमूल-चूल परिवर्तन किया गया, लेकिन व्यवस्था बनाए गए कि अगर पुलिस को अच्छी ट्रेनिंग मिलेगी, अच्छी सुविधाएं मिल रही हैं, तो अच्छी सुविधा का लाभ होमगार्ड को भी मिलना चाहिए, पीआरडी को भी मिलना चाहिए। ग्राम चौकीदार और ग्राम प्रहरी को भी मिलना चाहिए, उसको भी इस व्यवस्था का हिस्सा बनाने की आवश्यकता है।
पहले पंचमी से होता था। मैं सभी मंदिरों में भीड़ का अपडेट ले रहा हूं। आज सुबह छह बजे तक अपडेट किया। मां विंध्यवासिनी, शाकम्बरी पीठ, ललिता देवी मंदिर समेत सभी जगह दर्शन का आनंद ले रहे हैं।ये दर्शन इसलिए सुरक्षित कर पा रहे हैं क्योंकि सरकार ने सुरक्षा का माहौल दिया है। सुरक्षित उत्तर प्रदेश ने देश और दुनिया की धारणा को बदला है। पहले मानते थे कि यूपी नहीं सुधरेगा। चंद लोगों गलती करते थे खामियाजा 25 करोड़ लोगों को भुगतना पड़ता था।

