वनखंडीनाथ मंदिर परिसर में लगा योग शिविर
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बरेलीबरेली में योग सप्ताह के तहत गुरुवार को वनखंडीनाथ और मढ़ीनाथ मंदिर में योग शिविर का आयोजन किया गया। मढ़ीनाथ मंदिर में योग वेलनेस सेंटर कैंट द्वारा और वनखंडीनाथ में प्रेमनगर के योग वेलनेस सेंटर द्वारा शिविर आयोजित किए गए। इस दौरान योग संबंधी नारे की प्रतियोगिता भी हुई।
बरेली। योग सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को वनखंडीनाथ और मढ़ीनाथ मंदिर में योग शिविर का आयोजन किया गया। मढ़ीनाथ मंदिर परिसर में योग वेलनेस सेंटर कैंट की तरफ से लगे शिविर में लोगों ने योग-प्राणायाम किया। वनखंडीनाथ मंदिर में योग वेलनेस सेंटर प्रेमनगर की तरफ से शिविर लगाया गया। इस मौके पर योग संबंधित नारे की प्रतियोगिता भी हुई। योग प्रशिक्षकों ने लोगों को नियमित योग से होने वाले लाभ के प्रति जागरुक किया। पुलिस लाइन में भी योग शिविर लगाया गया। पुलिस कर्मियों ने योग प्राणायाम किया।
ये भी पढ़ें:वनखंडीनाथ मंदिर परिसर में लगा योग शिविर
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


