100 दिवसीय टीबी अभियान शुरू, ग्राम पंचायतों को किया सम्मानित

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - विश्व क्षय रोग दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में टीबी मुक्त पंचायत सम्मान समारोह आयोजित हुआ। विधायक डॉ. राघवेन्द्र शर्मा ने 100 दिवसीय टीबी अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान में 80 वर्ष से अधिक, पूर्व टीबी मरीज और मधुमेह रोगियों की विशेष स्क्रीनिंग होगी। 2025 में 47 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित होंगी।

100 दिवसीय टीबी अभियान शुरू, ग्राम पंचायतों को किया सम्मानित

विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विश्व क्षय रोग दिवस एवं टीबी मुक्त पंचायत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बिथरी विधायक डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, जिलाधिकारी अविनाश सिंह और मुख्य विकास अधिकारी ने 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि बिथरी विधायक डॉ. राघवेन्द्र शर्मा ने कहा कि टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए जनभागीदारी अनिवार्य है। इस अभियान के तहत जिले की जोखिम वाली जनसंख्या, जैसे-80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग, पूर्व टीबी मरीज, कुपोषित व्यक्ति और मधुमेह रोगियों की विशेष स्क्रीनिंग की जाएगी। लक्षण मिलने पर मरीजों को नि:शुल्क दवा और पुष्टि न होने पर प्रिवेंटिव थेरेपी दी जाएगी।

समारोह में वर्ष 2025 में टीबी मुक्त घोषित हुई ग्राम पंचायतों के प्रधानों को सम्मानित किया गया। वर्ष 2023 में 12 पंचायतें टीबी मुक्त थीं, वहीं 2025 में यह संख्या बढ़कर 47 (39 कांस्य, 6 सिल्वर और 2 गोल्ड) तक पहुंच गई है। जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. इंतजार हुसैन ने बताया कि वर्ष 2025 में 19,792 और वर्ष 2026 में अब तक 3,751 नए मरीज खोजे गए हैं। निक्षय मित्रों की तरफ से मरीजों को हर माह पोषण पोटली वितरित की जा रही है। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि टीबी का पूर्ण इलाज सभी सरकारी केंद्रों पर नि:शुल्क उपलब्ध है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।