Bareily News: महाविद्यालय में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर लगा जागरुकता शिविर
Bareily News: फोटो- दीप तिवारी वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में

Bareily News: फोटो- दीप तिवारी 120- वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस कर जागरुकता कार्यक्रम किया गया
बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया। प्राचार्य प्रो. सुशील कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों एवं छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। मनोविज्ञान विभाग प्रभारी एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरभि श्रीवास्तव ने संचालन किया।
मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा
मुख्य वक्ता के रूप में मानसिक चिकित्सालय के मनोचिकित्सक डॉ. अखिलेश शर्मा ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की मानसिक या भावनात्मक समस्या होने पर उसे छिपाने के बजाय प्रशिक्षित मनोवैज्ञानिक अथवा काउंसलर से संपर्क करना चाहिए। टेली-मानस सेल के परामर्शदाता खुशबू, दिनेश, परमानंद ने छात्राओं को टेली-मानस हेल्पलाइन की उपयोगिता एवं मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श सेवाओं की जानकारी प्रदान की। महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका प्रो. मनीषा राव ने जीवन की चुनौतियों का बहादुरी से सामना करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रो. रंजू राठौर, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. एकता सिंह, डॉ. नरेन्द्र बत्रा, डॉ. पंकज अग्रवाल, डॉ. अन्नू महाजन, डॉ. कमरान आलम खान, डॉ. रिंकू कुमार तथा डॉ. रविन्द्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

