भाषण प्रतियोगिता में कृतिका प्रथम

Apr 07, 2026 09:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - फरीदपुर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर भाषण, निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न डीएलएड कॉलेजों के प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। भाषण में कृतिका तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पोस्टर में मोनिका कुमारी और निबंध में सादियां नूर ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया।

भाषण प्रतियोगिता में कृतिका प्रथम

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान फरीदपुर में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मंगलवार को भाषण, निबंध तथा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डायट प्राचार्य दीप्ति वार्ष्णेय के निर्देशन में हुई प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न डीएलएड कॉलेज से आए हुए प्रशिक्षुओं तथा डायट प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया। भाषण प्रतियोगिता में डायट प्रशिक्षु कृतिका तिवारी ने प्रथम स्थान, सैय्यदा एमन ने द्वितीय स्थान तथा सुप्रीत शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में डायट की डीएलएड 2024 बैच की मोनिका कुमारी को प्रथम स्थान, डीएलएड 2025 बैच  की रितिका मेहता को द्वितीय स्थान, डीएलएड 2024 बैच डायट की भावना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया गया।

निबंध प्रतियोगिता में डायट प्रशिक्षु सादियां नूर को प्रथम स्थान, जमुना प्रसाद मेमोरियल कॉलेज की प्रशिक्षु ज्योति को द्वितीय, डायट की अनु तोमर को तृतीय स्थान प्रदान किया गया। उपशिक्षा निदेशक दीप्ति वार्ष्णेय ने प्रतिभागी समस्त डीएलएड प्रशिक्षुओं को प्रतिभागिता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आने वाले दिनों में भी इसी प्रकार के आयोजन होते रहेंगे। निर्णायक मंडल में डॉ कृष्ण कुमार, श्रीकांत मिश्रा, आकांक्षा, अर्चना, फहमिना, ममता रहे। कार्यक्रम के नोडल प्रभारी भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता सूर्य प्रताप सिंह ने सभी डायट स्टाफ, निर्णायक मंडल तथा डीएलएड के विभिन्न कालेज के प्रशिक्षुओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम संचालन डॉ नीति माहौर ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।