Bareily News: सिविल सेवा तैयारी, शोध लेखन की बारीकियां बताईं
Bareily News: फोटो: बीएलवाई 67बरेली कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग के पीजी फोरम की ओर से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी और शोध पत्र लेखन पर कार्यशाला आयोजित की गई।

Bareily News: बरेली। बरेली कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग के पीजी फोरम की ओर से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी और शोध पत्र लेखन पर कार्यशाला आयोजित की गई। पहले सत्र में शिक्षा शास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. दीप्ति जौहरी ने शोध पत्र लेखन की बारीकियां समझाईं। विभागाध्यक्ष प्रो. मनमीत कौर ने किताबों के महत्व पर विचार रखे, जबकि उप प्राचार्या प्रो. वंदना शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया। प्रो. दीप्ति जौहरी ने कहा कि शोध का उद्देश्य उपलब्ध ज्ञान को नई दृष्टि और नए आयाम से समझना है। दूसरे सत्र में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी को लेकर काउंसिलिंग हुई और राजनीति विज्ञान विषय से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम का संचालन प्रो. नीलम गुप्ता ने किया। कार्यशाला में करीब 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया और जैसमीन, पलक, सुहानी समेत विद्यार्थियों ने सवाल पूछे।


