ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशजुर्माने से बचने को बाकरगंज प्लांट पर फिर शुरू हुई कसरत

जुर्माने से बचने को बाकरगंज प्लांट पर फिर शुरू हुई कसरत

शहर का कूड़ा निस्तारण के लिए नगर निगम ने कसरत तेज कर दी है। 31 मार्च से पहले कूड़ा निस्तारण की ऐसी तस्वीर तैयार हो रही है जिससे एनजीटी के सख्ती निर्देशों का पालन हो सकेगा। जब तक सथरापुर गांव में नया...

जुर्माने से बचने को बाकरगंज प्लांट पर फिर शुरू हुई कसरत
बरेली | कार्यालय संवाददाताThu, 12 Mar 2020 01:11 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर का कूड़ा निस्तारण के लिए नगर निगम ने कसरत तेज कर दी है। 31 मार्च से पहले कूड़ा निस्तारण की ऐसी तस्वीर तैयार हो रही है जिससे एनजीटी के सख्ती निर्देशों का पालन हो सकेगा। जब तक सथरापुर गांव में नया सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट नहीं लग जाता नगर निगम बाकरगंज डलावघर पर लगे मिनी प्लांट को चलाने की तैयारी में है। अहमदाबाद की कंपनी से नगर निगम तालमेल बनाने में जुट गया है। 

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के 31 मार्च तक के निर्देश नगर निगम को दिए हैं। कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया 31 मार्च तक नहीं शुरू हुई तो एनजीटी प्रतिदिन के हिसाब से नगर निगम पर 50 हजार का जुर्माना लगाएगी। इस जुर्माना से बचने के लिए नगर निगम ने रजऊ परसपुर के प्लांट के बदले सथरापुर गांव की जमीन खरीदने की प्रक्रिया तेज कर दी है। कागजी कोरम ऐसा तैयार किया जा रहा है कि जल्द ही कूड़ा निस्तारण शुरू हो जाएगा। इससे पहले नगर निगम ने एक बार फिर से अहमदाबाद की कंपनी से गहरी दोस्ती शुरू कर दी है।

ब्राजील तकनीकी से बाकरगंज डलावघर पर लगा प्लांट को चालू कराकर कूड़ा निस्तारण कागजों में लाने की तैयारी हो रही है। कंपनी की तरफ से एक सप्ताह का समय नगर निगम से मांगा है। होली के बाद प्लांट चालू करने की कवायद तेज हो जाएगी। पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान ने बताया कि कंपनी से वार्ता कर रही है। उनकी तरफ से नोटिस का जवाब मिला है। प्लांट चलाने की कवायद हो रही है। 

बाकरगंज प्लांट चालू हुआ तो दूर होगी मुश्किल

अहमदाबाद की कंपनी समय रहते बाकरगंज डलावघर पर लगा मिनी प्लांट को चलाने में कामयाबी हो जाती है तो नगर निगम की मुश्किलें दूर हो जाएगी। इस बार कंपनी की तरफ से कुछ शर्त नगर निगम के सामने रखी जा सकती है। इससे पहले नगर निगम की शर्तों पर कंपनी खरी नहीं उतरी थी, मगर इस बार तस्वीर दूसरी है। इसलिए निगम कंपनी की शर्त पर भी अमल कर सकता है। 

कूड़ा निस्तारण प्रक्रिया पर काम चल रहा है। सथरापुर में जमीन खरीद के बाद प्लांट लगेगा। इससे पहले बाकरगंज में लगे प्लांट से कूड़ा निस्तारण के लिए कंपनी से जवाब मांगा है। 
अभिषेक आनंद, नगरायुक्त   

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें