होम क्वॉरेंटाइन में हैं दूसरे राज्यों से अपने गांव लौटे मजदूर
कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन ने दूसरे राज्यों से लौटे लोगों की निगरानी शुरू करा दी है। हाल ही में दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और पंजाब समेत दूसरे राज्यों से अपने गांव लौटे लोगों को...
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन ने दूसरे राज्यों से लौटे लोगों की निगरानी शुरू करा दी है। हाल ही में दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और पंजाब समेत दूसरे राज्यों से अपने गांव लौटे लोगों को होम क्वॉरेंटाइन में रखा गया है। ग्राम प्रधान के साथ-साथ आशा वर्कर, आंगनबाड़ी रोजगार सेवक और पंचायत सेक्रेटरी दूसरे राज्यों से लौटे लोगों की सेहत की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
प्रशासन को उनकी सेहत के बारे में रोजाना रिपोर्ट भेजी जा रही है। अभी किसी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं मिले हैं। बरेली के ग्रामीण क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में दिल्ली के साथ पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र और गुजरात समेत कई राज्यों में काम करने जाते हैं। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए लॉक डाउन लागू कर दिया गया।
फैक्ट्रियां और निर्माण कार्य बंद हुए तो लोगों ने अपने घर वापसी शुरू कर दी। बरेली के गांव में कई हजार लोग वापस आए हैं। प्रशासन कोरोना के संक्रमण को लेकर टेंशन में है। दूसरे राज्यों से अपने घर लौटे लोगों की प्रशासन ने मॉनिटरिंग शुरू करा दी है। उनको होम क्वॉरेंटाइन में रखा गया है। रोजाना इन लोगों के घर जाकर आंगनवाड़ी और आशा वर्कर के साथ ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक- सेक्रेटरी सेहत का हाल जान रहे हैं।
-जांच को बनी मोबाइल यूनिटबाहर से लौटे मजदूरों के साथ साथ दूसरे संदिग्ध मरीजों की जांच के लिए बरेली के सभी 15 ब्लॉक में दो
- दो मोबाइल मेडिकल यूनिट बनाई गई हैं। मोबाइल यूनिट में डॉक्टरों के साथ साथ दवाइयां भी मौजूद हैं।
कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर तमाम एहतियाती कदम उठाए गए हैं। दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में मजदूर अपने गांव लौटे हैं। मजदूरों को होम क्वॉरेंटाइन में रखा गया है। रोजाना इनकी सेहत के बारे में रिपोर्ट ली जा रही है।
- चंद्रमोहन गर्ग, सीडीओ