Bareily News: संदिग्ध परिस्थितियों में इफको में मजदूर की मौत, शव रखकर किया प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

Bareily News: संदिग्ध परिस्थितियों में इफको में मजदूर की मौत, शव रखकर किया प्रदर्शन

Bareily News: संदिग्ध परिस्थितियों में इफको में मजदूर की मौत, शव रखकर किया प्रदर्शन

Bareily News: आंवला/भमोरा। इफको यूरिया प्लांट में ठेकेदार के अंतर्गत पिछले कई वर्षो से कार्य कर रहे मजदूर की मंगलवार को ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। इफको प्रबंधन ने हार्टअटैक से मौत होना बताया है। बाद में परिजनों ने फैक्ट्री गेट पर शव रखकर प्रदर्शन किया। एसडीएम, सीओ और ब्लॉकप्रमुख पति के काफी समझाने पर एक परिवार के एक व्यक्ति को दैनिक वेतन पर नौकरी तथा दो लाख रुपये देने पर मामला निपटा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। भमोरा थाना क्षेत्र के गांव भरताना निवासी 50 वर्षीय धनपाल करीब एक दशक से इफको में मेसर्स भगवती एंड कम्पनी के अन्तर्गत मजदूरी करते रहे हैं।

मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे ड्यूटी के दौरान उनकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई। मौत की सूचना पर ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने धनपाल की मौत को लेकर कई आरोप लगाए। उन्होंने शव इफको संयंत्र गेट पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे इफको प्रबंधन में हड़कम्प मच गया। इफको पीआरओ ने बताया कि धनपाल की मौत हृदय गति के रुकने से हुई है, इफको स्टाफ उनको लेकर अस्पताल भी गया था। प्रदर्शन की सूचना पर इफको मुख्य सुरक्षा अधिकारी मेजर बख्शी मौके पर सुरक्षा कर्मियों के साथ पहुंच गए और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। इस बीच सूचना पर एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा, सीओ हेमंत उपाध्याय, आलमपुर जाफराबाद ब्लॉकप्रमुख पति वेद प्रकाश यादव, इफको की डीजीएम पी एडं ए निधि मूर्ति, डिप्टी मैनेजर आनन्द मणी रतूड़ी भी मेनगेट पर पहुंचे। मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने के साथ ही परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की गई। बाद में तय हुआ कि मृतक के परिवार से एक व्यक्ति को इफको के नियमों के अनुसार दैनिक वेतन पर नौकरी दी जाएगी, जो कॉन्ट्रैक्टर बदलने के बाद भी सुचारु बनी रहेगी। साथ पीड़ित परिवार को दो लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबरेलीBareily News: संदिग्ध परिस्थितियों में इफको में मजदूर की मौत, शव रखकर किया प्रदर्शन