दो महिलाओं को दिया तीन तलाक

Mar 02, 2026 02:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

Bareily News - दहेज की मांग को लेकर दो महिलाओं को प्रताड़ित किया गया और तीन तलाक दे दिया गया। बारादरी और किला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। हिना ने अपने पति और ससुराल वालों पर आरोप लगाया कि उन्होंने दहेज के लिए उसे पीटा और बाद में तीन तलाक दे दिया। अनम ने भी इसी तरह का मामला दर्ज कराया है।

दो महिलाओं को दिया तीन तलाक

दहेज की खातिर दो महिलाओं को प्रताड़ित कर तीन तलाक दे दिया गया है। इस मामले में थाना बारादरी और किला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बारादरी थाने में फाइक इंक्लेव की हिना ने फरीदपुर के मोहल्ला मिर्धान निवासी पति अहमद अली, ससुर रहमत अली, इशरत अली व हुदा रहमत पर रिपोर्ट लिखाई है। आरोप है कि दहेज के लिए प्रताड़ित होने पर उन्होंने मुकदमा कराया तो आरोपियों ने माफी मांगकर फैसला कर लिया। मगर 17 फरवरी को आरोपियों ने उन्हें पीटकर हाथ तोड़ दिया। जब उन्होंने डॉक्टर को दिखाने को कहा तो पति ने तीन तलाक दे दिया।

उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें मायके पहुंचाया। थाना किला में गुलाबनगर की अनम ने उसी मोहल्ले में रहने वाले पति आदिल हुसैन, ससुर मो. आजम उर्फ बब्बू, आमिर, समीर, तरन्नुम, बबली, शोएब और आसमा पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि दहेज में दस लाख की डिमांड कर उनका गला घोंटने की कोशिश की गई और तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।