ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशमहिलाएं देश की भावी पीढ़ी की निर्माता

महिलाएं देश की भावी पीढ़ी की निर्माता

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्र सेविका समिति की ओर से भगिनी निवेदिता सार्द्धशती वर्ष के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण गोष्ठी हुई। जिसमें आधी आबादी को सशक्त और देश के विकास में सहभागी बनाने पर विचार...

महिलाएं देश की भावी पीढ़ी की निर्माता
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीSun, 07 Jan 2018 12:47 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्र सेविका समिति की ओर से भगिनी निवेदिता सार्द्धशती वर्ष के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण गोष्ठी हुई। जिसमें आधी आबादी को सशक्त और देश के विकास में सहभागी बनाने पर विचार विमर्श हुआ।

स्वामी शुकदेवानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य वक्ता अखिल भारतीय बौद्धिक प्रमुख डा. शरद रेणु ने किया। उन्होनें कहा कि एक महिला मां होने के साथ ही देश की भावी पीढ़ी का निर्माण भी करती है। महिलाएं को परिवार और नौकरी के साथ राष्ट्र के लिए भी काम करना चाहिए। महिलाओं को अपने सामाजिक सांस्कृतिक व राष्ट्रीय दायित्वों को समझना होगा। तभी सही मायने में महिला सशक्तिकरण हो सकेगा। उन्होंने का कि रानी लक्ष्मीबाई और भगिनी निवेदिता की तरह हर महिला कठिनाईयों से लड़ते हुए देश, समाज के लिए एक मिसाल कायम कर सकती है। मुमुखु आश्रम के अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि महिलाएं किसी मायने में पुरुषों स कम नहीं है। वह रानी लक्ष्मीबाई जैसी वीरांगना का प्रतिबिंब है।

इस मौके पर नगर कार्यवाहिका अनुराधा आर्य, डा. संगीता मोहन, डा. मीना शर्मा, रेखा पांडे, सुषमा मेहरोत्रा, श्रद्धा श्रीवास्तव, कुसुम शर्मा, किरन श्रीवास्तव, विनीता, सरिता शुक्ला, योगिता मिश्रा आदि मौजूद रहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें