महिलाओं ने हंगामा कर शराब दुकान पर डाला ताला
Bareily News - सौदागरान में गुरुवार शाम को महिलाओं ने हंगामा करके शराब दुकान पर ताला लगा दिया। पुलिस ने इस मामले में आबकारी विभाग को सूचना दे दी है।बता दें कि मलूक

सौदागरान में गुरुवार शाम को महिलाओं ने हंगामा करके शराब दुकान पर ताला लगा दिया। पुलिस ने इस मामले में आबकारी विभाग को सूचना दे दी है। बता दें कि मलूकपुर से सौदागरान जाने वाले मार्ग पर देसी शराब की एक दुकान है। गुरुवार शाम क्षेत्र की महिलाओं ने शराब दुकान पर हंगामा करके वहां ताला लगा दिया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि स्कूल व मंदिर पास ही होने के बावजूद वहां पर शराब दुकान संचालित हो रही है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को शांत किया। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि इस बारे में आबकारी विभाग को सूचित कर दिया है।
दुकान के स्थानांतरण के संबंध में वहीं से निर्णय लिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


