ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशBudget 2020 : बरेली में महिलाएं बोलीं किचन को नहीं मिल पाई राहत 

Budget 2020 : बरेली में महिलाएं बोलीं किचन को नहीं मिल पाई राहत 

महिलाओं ने कहा कि बजट से जैसी उम्मीद थी वैसा नहीं मिला। किचन के सामान और सिलेंडर महंगे हुए हैं। इससे किचन का बजट गड़बड़ होगा। हालांकि भारतीय अर्थव्यव्स्था को ध्यान में रखने की बता करें तो बजट से निराश...

Budget 2020 : बरेली में महिलाएं बोलीं किचन को नहीं मिल पाई राहत 
हिन्दुस्तान संवाद,बरेलीSun, 02 Feb 2020 11:34 AM
ऐप पर पढ़ें

महिलाओं ने कहा कि बजट से जैसी उम्मीद थी वैसा नहीं मिला। किचन के सामान और सिलेंडर महंगे हुए हैं। इससे किचन का बजट गड़बड़ होगा। हालांकि भारतीय अर्थव्यव्स्था को ध्यान में रखने की बता करें तो बजट से निराश नहीं होना चाहिए। जनकपुरी की नीरज और ममता ने कहा कि बजट में महिलाओं के लिए कुछ खास नहीं है पर शिक्षा एवं रोजगार के लिए सरकार ने बड़ी घोषणाएं की हैं।

बजट में शिक्षा के लिए 99300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। स्किल डेवलपमेंट के लिए 3000 करोड़ रुपये मिले हैं। स्वास्थ्य के लिए भी अच्छी घोषणाएं की गई हैं। हालांकि घरेलू महिलाओं को किचन आइटम महंगे होने के कारण थोड़ी निराशा हुई है पर यह ओवरऑल अच्छा बजट है। मोना और डिंपल ने कहा कि हर घर में साफ पानी पहुंचाने की घोषणा अच्छी है पर सिलेंडर महंगा होने से मध्यम वर्गीय परिवारों का बजट बिगड़ेगा। आर्थिक विकास दर में लगातार गिरावट आई है, ऐसे में मध्यम वर्गीय परिवार को बजट से काफी उम्मीद थी। महिलाओं के लिए बजट में कोई बड़ी घोषणा नहीं हुई है, इससे निराशा हो रही है।   

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें