ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशमहिलाओं ने ऑनलाइन मनाया हरियाली तीज पर्व

महिलाओं ने ऑनलाइन मनाया हरियाली तीज पर्व

हरियाली तीज की तैयारी हमेशा से ही खास होती है। इस दिन सुहागिनें गौरा देवी से अखंड सौभाग्य और सुहाग मांगती हैं। कोरोना महामारी के चलते इस बार तीज पर्व मनाने का तरीका भी बदल...

महिलाओं ने ऑनलाइन मनाया हरियाली तीज पर्व
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीThu, 23 Jul 2020 09:12 PM
ऐप पर पढ़ें

हरियाली तीज की तैयारी हमेशा से ही खास होती है। इस दिन सुहागिनें गौरा देवी से अखंड सौभाग्य और सुहाग मांगती हैं। कोरोना महामारी के चलते इस बार तीज पर्व मनाने का तरीका भी बदल गया।

कई महिला संगठनों ने ऑनलाइन तीज पर्व मनाया। इनरव्हील क्लब अध्यक्ष दीक्षा सक्सेना ने बताया कि कोरोना के चलते इस बार लाइव के जरिये सभी सदस्य पूरे श्रृंगार के साथ वेबिनार में शामिल हुए। महिलाओं ने मल्हार और सावन के गीतों से समां बांध दिया। तीज क्वीन प्रतियोगिता भी हुई और श्रृंगार और प्रश्न-उत्तर राउंड्स के आधार पर विजेता का चुनाव किया गया। तीज क्वीन पूजा अग्रवाल को चुना गया। सचिव रितु अग्रवाल ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। परिस्थितियां अनुरूप होने पर पुरस्कार भी दिए जाएंगे। वेबिनार में तीज क्वीन और सर्वश्रेष्ठ सावन गायिका को चुना गया।

राधे झूलन पधारो घिर आये बदरा.. : श्री वैष्णो देवी बुआ दाती संकीर्तन मंडल की तरफ से गुरुवार को तीज पर्व का आयोजन डिजिटल संकीर्तन के माध्यम से भजन गायन के साथ किया। डिजिटल संकीर्तन में लगभग सत्तर परिवारों ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़े। संकीर्तन की अध्यक्षता रामनाथ अरोड़ा ने की और तीज पर्व की बधाई दी। तीज पर्व पर राधे कृष्ण के सुंदर भजनों का गायन करते हुए शिवांशी सिधवानी,देव अरोड़ा,प्रद्युम्न,अशिता कपूर,सोनिया गुलाटी और देवेंद्र दुआ ने सुन्दर भाव प्रस्तुत किया। डिजिटल संकीर्तन संचालन में आदित्य साहनी और हरीश सिधवानी का सहयोग रहा।

रोटरी क्लब ने लगाए पौधे : रोटरी क्लब आफ न्यू बरेली की तरफ से गुरुवार को करगैना में कृपा फाउंडेशन के पास पौधे लगाए गए। सदस्यों ने नियमित इन पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। इस मौके पर अध्यक्ष मो. शकील, भूपिंदर पाल सिंह, नरेंद्र पाल, अमित ग्रोवर, डा. अमित डेविस, डा. रितु भुटानी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें