मकान गिरने से मलबे में दबी महिला, बामुश्किल निकाला
राजपुर कलां के ग्राम मुगलपुर में एक मकान की छत गिरने से महिला घायल हो गई।
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीWed, 05 Aug 2020 09:22 PM
ऐप पर पढ़ें
राजपुर कलां के ग्राम मुगलपुर में एक मकान की छत गिरने से महिला घायल हो गई। बताया गया कि मकान में समरूद्दीन, उसकी पत्नी नत्थो व चार बच्चों रहते हैं। गुरूवार दोपहर बच्चे मकान के बाहर खेल रहे थे, घर में केवल नत्थो थी। अचानक मकान की छत उसके ऊपर गिर पड़ी। शोर मचाने पर घायल अवस्था में ग्रामीणों ने उसे मलबे से बाहर निकाला। मलबे में उसका राशन व सामान भी जल गया।