ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबरेली के हजियापुर में महिला की गला रेतकर हत्या, पुलिस रिश्तेदारों पर जता रही हत्या का शक 

बरेली के हजियापुर में महिला की गला रेतकर हत्या, पुलिस रिश्तेदारों पर जता रही हत्या का शक 

हजियापुर में दिनदहाड़े महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारा मौके से फरार हो गया। भरी दोपहर हत्या की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर...

बरेली के हजियापुर में महिला की गला रेतकर हत्या, पुलिस रिश्तेदारों पर जता रही हत्या का शक 
बरेली | हिन्दुस्तान संवादThu, 13 Feb 2020 11:19 AM
ऐप पर पढ़ें

हजियापुर में दिनदहाड़े महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारा मौके से फरार हो गया। भरी दोपहर हत्या की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और काफी देर तक छानबीन की। मगर हत्यारे का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस महिला के पति व करीबी रिश्तेदारों पर ही हत्या का शक जता रही है। 
हजियापुर के शमीम मियां सब्जी का ठेला लगाते हैं। शमीम की दो शादियां हुई हैं और दोनों लव मैरिज। उनकी पहली शादी राजदा से हुई थी। राजदा के दो बच्चे हैं। शमीम ने दूसरी शादी आसमां से की। आसमा का एक बेटा इमरान है जो इलेक्ट्रीशियन का काम सीख रहा है। शमीम की दोनों बीवियां एक ही मकान में रहती थीं। दूसरी शादी के बाद राजदा और शमीम के बीच कई बार झगड़ा हुआ। दोनों के बीच बोलचाल बंद हो गया।

बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे शमीम घर के बाहर बैठा था। इसी बीच आसमां की बहन का भाई घर पहुंचा तो चीखता हुआ बाहर आया। चीख सुनकर शमीम अंदर दौड़े तो तखत पर आसमां का खून से लथपथ शव पड़ा था। शोर मचते ही मोहल्ले के लोग जुट गए। डायल 112 मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद एएसपी अभिषेक वर्मा, कोतवाल नरेश त्यागी व मॉडल टाउन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। आसमां के गले पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने आसमां के बेटे और पति से काफी देर तक पूछताछ की। फील्ड यूनिट भी काफी देर तक साक्ष्य जुटाने की कोशिश में लगी रही। छानबीन करने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

चहल पहल में भी किसी ने हत्यारे को नहीं देखा

लोगों का कहना है कि दिन में मोहल्ले में खासी चहल पहल थी। ऐसे में किसी ने भी हत्यारे के शमीम के घर में आते-जाते नहीं देखा। हत्यारे का सुराग लगाने के लिए पुलिस आसपास लगे सभी सीसीटीवी की फुटेज देख रही है। 

11 बजे बहन के साथ पी आखिरी चाय

आसमां की बहन नाजिमा ने बताया कि 11 बजे वह बहन के घर आई थी। दोनों ने साथ बैठकर चाय पी। आसमां न तो किसी तनाव में थी न ही किसी बात से परेशान। वह रोजाना की तरह सामान्य बात कर रही थी। बहन के घर से लौटने के बाद उसने अपने कुछ जरूरी काम निपटाए। इसी बीच आसमां की मौत की खबर आ गई।

शमीम की पहली पत्नी से नहीं थी बोलचाल

आसमा की मौत के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि शमीम की कई सालों से पहली पत्नी राजदा से बोलचाल बंद थी। शमीम बात करना चाहता, लेकिन राजदा इस गुस्से में बात नहीं करती थी कि उसने दूसरी शादी कर ली। लोगों ने बताया कि आसमां की मौत के बाद भी राजदा देखने भी नहीं आई। पुलिस ने मृतका के पति की तरफ से अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है।

आसमां के गले पर हत्यारे ने धारदार हथियार से कई वार किए हैं। हम छानबीन कर रहे हैं हत्यारे को जल्द पकड़ लेंगे।  

अभिषेक वर्मा, एएसपी 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें