जहर देकर ससुराल वालों ने की महिला की हत्या की कोशिश
Bareily News - फरीदपुर, संवाददाता। एक लाख की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने महिला

फरीदपुर, संवाददाता। एक लाख की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने महिला को दूध में जहरीला पदार्थ पिला दिया। हालत बिगड़ने पर महिला ने अपने मायके वालों को सूचना दी। मायके वालों ने अस्पताल में भर्ती कराकर महिला की जान बचाई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। कलीनगला गांव की नीरा यादव का विवाह 2 मार्च 2025 को शाहजहांपुर के सदर बाजार के श्यामतगंज गोटिया के राहुल यादव से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज में 100000 की नकदी मांगने लगे। परिवार ने असमर्थता जता दी।
तब नीरा को मानसिक और शारीरिक यातनाए देनी शुरू कर दी। आरोप है कि 9 नवंबर को ससुराल वालों ने नीरा यादव को दूध में जहरीला पदार्थ पिला दिया। हालत बिगड़ने पर मीरा ने मायके सूचना दी। वे लोग पहुंच गए। नीरा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। नीरा की तहरीर पर पुलिस ने पति राहुल, ससुर सुखनंदन, सास भूरी, सचिन समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


