ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशमहिला खिलाड़ी जरूर पढ़ें खेल की इस खबर को

महिला खिलाड़ी जरूर पढ़ें खेल की इस खबर को

प्रदेश सरकार ने महिला खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए इस बार हर जिले में प्रतियोगताएं कराने का ऐलान किया...

महिला खिलाड़ी जरूर पढ़ें खेल की इस खबर को
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीFri, 07 Sep 2018 01:38 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश सरकार ने महिला खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए इस बार हर जिले में प्रतियोगताएं कराने का ऐलान किया है। जिला और मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं के बाद प्रदेश स्तर की भी प्रतियोगिता कराई जाएगी। बरेली को खोखो और वालीवाल के स्टेट की जिम्मेदारी दी गई है।

यह प्रतियोगिता 24 से 26 सितंबर तक स्टेडियम में होगी। इसकी जिला स्तरीय प्रतियोगिता 11 सितंबर को और मंडल प्रतियोगिता 20 सितंबर को होगी। कबड्डी और जिमनास्टिक की जिला प्रतियोगिता 11 सितंबर को और मंडल प्रतियोगिता 14 सितंबर को होगी। कबड्डी की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता गोरखपुर में 18 से 20 सितंबर तक होगी। जिमनास्टिक की गोरखपुर में ही 18 और 19 सितंबर को होगी। टेनिस और हॉकी की जिला प्रतियोगिता 22 और मंडल प्रतियोगिता 24 सितंबर को होगी।

टेनिस की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 28 सितंबर को फैजाबाद में कराई जाएगी। हॉकी का स्टेट 28 से 30 सितंबर तक फैजाबाद में होगा। बैडमिंटन और एथलेटिक्स के स्टेट की जिम्मेदारी मेरठ को दी गई है। यह प्रतियोगिता 4 और 5 अक्टूबर को मेरठ में होगी। तैराकी और टेबल टेनिस की स्टेट प्रतियोगिता 10 और 11 सितंबर को लखनऊ में होगी। बास्केटबॉल और हैंडबॉल का स्टेट 13 से 15 सितंबर तक झांसी में होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें