Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsWoman Injured in Highway Mugging CCTV Footage Being Analyzed
हाईवे पर बाइक सवार बदमाशों ने महिला का कुंडल नोचा

हाईवे पर बाइक सवार बदमाशों ने महिला का कुंडल नोचा

संक्षेप:

Bareily News - मीरगंज में हाईवे पर बाइक सवार बदमाशों ने महिला के कुंडल खींच लिए, जिससे वह बाइक से गिरकर घायल हो गईं। महिला को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है। यह घटना...

Aug 27, 2025 04:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

मीरगंज। हाईवे पर बाइक सवार बदमाशों ने बेटे के साथ बाइक से जा रही महिला के कुंडल खींच लिए और फरार हो गए। झपट्टा मारने पर चलती बाइक से गिरकर महिला घायल हो गई। परिजन महिला को अस्पताल ले गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मीरगंज के मोहल्ला टीचर्स कॉलोनी निवासी शांति देवी बेटी नीतू को दवाई दिलाने बेटे प्रदीप के साथ बाइक से कस्बे के ही निजी अस्पताल जा रही थीं। मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे ओवरब्रिज से उतरते वक्त पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए। पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर शांति देवी के कान का कुंडल खींच लिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कुंडल खींचकर बदमाश फरार हो गए। शांति देवी बाइक से गिर गईं, जिससे वह घायल हो गईं। बच्चे उन्हें ठाकर अस्पताल ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों को तलाश किया, लेकिन उनका पता नहीं चला। शांति देवी मूलरूप से संजरपुर गांव की रहन वाली हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। एसओ ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।