पर्चा काउंटर पर महिला से छेड़खानी, आरोपी को लोगों ने पकड़कर पीटा
Bareily News - बरेली के जिला अस्पताल में एक महिला के साथ पर्चा काउंटर पर छेड़खानी का मामला सामने आया। महिला के शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हुए और आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई की। सिक्योरिटी गार्ड ने आरोपी को भीड़ से बचाकर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी ने बताया कि वह चौपुला का रहने वाला है।

पर्चा काउंटर पर महिला से छेड़खानी, आरोपी को लोगों ने पकड़कर पीटा बरेली। वरिष्ठ संवाददाता जिला अस्पताल में गुरुवार को हंगामा हो गया। पर्चा काउंटर पर लाइन में खड़ी महिलाओं के बीच अचानक एक युवक पहुंच गया। एक महिला ने आरोप लगाया कि युवक उससे छेड़खानी कर रहा है। महिला के शोर मचाने पर लोग जुट गए। इतने में आरोपी भागने लगा। भीड़ में उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। हंगामा होने की सूचना पर सिक्योरिटी गार्ड भी मौके पर पहुंच गए और भीड़ से किसी तरह युवक को बचाया। उसे पुलिस को सौंप दिया गया है। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह चौपुला का रहने वाला है और जिला अस्पताल इलाज कराने आया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


