
दस माह के बच्चे के साथ खाई में बेहोश मिली महिला
Bareily News - बिशारतगंज के अखा गांव में एक 30 वर्षीय महिला दस महीने के बच्चे के साथ बेहोश मिली। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की पहचान ढका गांव की छोटी के रूप में हुई, जो नशे में थी। उसके परिवार ने बताया कि वह चार-पांच साल से शराब की आदी है।
बिशारतगंज/अलीगंज। अखा गांव में रामगंगा घाट के पास एक महिला दस महीने के बच्चे के साथ बेहोश पड़ी मिली। सूचना पर पुलिस ने महिला और बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। होश में आने पर देर शाम उसकी शिनाख्त हो सकी, जिसके बाद उसने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। थाना बिशारतगंज के उपनिरीक्षक यशपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर अखा मोड़ पर पिकेट के पुलिस कर्मियों को किसी राहगीर ने सूचना दी कि रामगंगा घाट के पास एक 30 वर्षीय महिला खाई में बेहोशी की हालत में पड़ी है और उसका मासूम बच्चा रो रहा है। पुलिसकर्मियों ने मौके पर जाकर देखा और थाना प्रभारी सतीश कुमार को सूचना दी।
पुलिस ने ग्रामीणों से महिला की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस के मुताबिक महिला नशे में थी। देर शाम महिला को कुछ होश आया तो उसकी शिनाख्त ढका गांव की रहने वाली छोटी के रूप में हुई। इसके बाद वह जिला अस्पताल में हंगामा करने लगी। इसके बाद पुलिस ने उसके परिवार वालों को सूचना दी तो पति और देवर जिला अस्पताल पहुंचे। उन लोगों ने बताया कि महिला चार-पांच साल से शराब की आदी है। वे लोग उससे काफी परेशान हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




