Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsWoman Files Complaint Against Husband and In-Laws for Domestic Violence and Bigamy
दूसरी युवती निकाह कर पत्नी को घर से निकाला, पति और ससुराल वालों पर केस

दूसरी युवती निकाह कर पत्नी को घर से निकाला, पति और ससुराल वालों पर केस

संक्षेप:

Bareily News - दूसरी युवती निकाह कर पत्नी को घर से निकाला, पति और ससुराल वालों पर केस दूसरी युवती निकाह कर पत्नी को घर से निकाला, पति और ससुराल वालों पर केस दूसरी य

Dec 22, 2025 07:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

नवाबगंज। एक युवक के विवाह के कुछ समय बाद ही दूसरी युवती से संबंध हो गए। उसने पत्नी को छोड़ दूसरी युवती से निकाह कर लिया। जब पत्नी ने इसका विरोध कर अपने जेवर के बारे में पूछताछ की तो ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने पति और ससुराल वालों समेत 15 लोगों के खिलाफ थाना नवाबगंज में दर्ज कराई है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के लाईखेड़ा गांव की अंजुम बी का निकाह नौ जून वर्ष 2021 को कस्बा शेरगढ़ के वार्ड नंबर 10 निवासी शावेज के साथ हुआ था। अंजुम का आरोप है कि निकाह के कुछ समय बाद ही उसके पति के कस्बे की ही सीमा बी से संबंध हो गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसकी जानकारी होने पर उसने सीमा से बात कर पति का पीछा छोड़ने को कहा और अपने ससुराल वालों से शिकायत की लेकिन वह नहीं माने। आरोप है कि 15 मई 2025 को उसके पति ने सीमा बी से दूसरा निकाह कर लिया। जिसमें उसके ससुराल वालों ने उसका साथ दिया। इसकी जानकारी होने पर उसने बिना उसे तलाक दिए दूसरा निकाह करने का विरोध करते हुए अपने जेवर के बारे में पूछा तो ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। घटना की रिपोर्ट अंजुम बी की ओर से पति समेत 15 लोगों के खिलाफ थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई है।