ग्रामीणों को झूठे मुकदमों में फंसा रही महिला, नाराज लोगों ने पुलिस को दी तहरीर

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - ग्रामीणों को झूठे मुकदमों में फंसा रही महिला, नाराज लोगों ने पुलिस को दी तहरीर ग्रामीणों को झूठे मुकदमों में फंसा रही महिला, नाराज लोगों ने पुलिस को द

ग्रामीणों को झूठे मुकदमों में फंसा रही महिला, नाराज लोगों ने पुलिस को दी तहरीर

नवाबगंज। एक महिला गांव के लोगों से आए दिन झगड़ा कर ग्रामीणों पर झूठे मुकदमें फंसा उनसे रुपए ऐंठती है। नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है। भूड़ा नगरिया गांव के लोगों का आरोप है कि गांव की महिला गांव के लोगों से झगड़ा करती रहती है। अगर कोई व्यक्ति उसे समझाने का प्रयास करता है। वह ग्रामीणों पर मुकदमा लिखाने के लिए अधिकारियों को झूठी तहरीरें देती रहती है। वह ग्रामीणों को झूठे मुकदमें में फंसाने के बाद फैसले के नाम पर उससे रुपए ऐंठती है। जिससे नाराज गांव के विकास गंगवार अमित कुमार, सुमित कुमार, प्रवेश कुमार आदि ने पुलिस को तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।