ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशभाई को तिलक करने जा रही महिला की हादसे में मौत

भाई को तिलक करने जा रही महिला की हादसे में मौत

भैया दूज पर भाई के घर जा रही महिला को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, पीड़ित परिवार...

भाई को तिलक करने जा रही महिला की हादसे में मौत
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीSat, 10 Nov 2018 12:24 AM
ऐप पर पढ़ें

भैया दूज पर भाई के घर जा रही महिला को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, पीड़ित परिवार कार्रवाई के लिए बिथरी व फरीदपुर थाने के चक्कर काटता रहा और पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही।

कैंट के कांधरपुर निवासी बनवारी लाल शर्मा की पत्नी सुनीता (50) शुक्रवार दोपहर बेटे राहुल और पीयूष के साथ अपने मायके फरीदपुर जा रही थीं। तीनों लोग बाइक पर सवार थे। रजऊ से कुछ दूरी पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। तीनों लोग घायल हो गए। वहां से गुजर रहे फरीदापुर इनायत खां के प्रधान कमलेश पटेल ने यूपी 100 और 108 को फोन किया। दोनों ही हेल्पलाइन नंबरों पर फोन रिसीव नहीं हुआ तो कमलेश अपनी गाड़ी से सुनीता को डोहरा मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

प्रधान कमलेश पटेल ने बताया कि सीमा की मौत के बाद उन्होंने हादसे की सूचना बिथरी पुलिस को दी। बिथरी पुलिस ने घटनास्थल को फरीदपुर थाना का क्षेत्र बता दिया। फरीदपुर पुलिस को सूचना दी गई तो वह घटनास्थल को बिथरी पुलिस का क्षेत्र बताने लगी। दो घंटे तक दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही।

हर साल भाई के माथे पर सजता था तिलक

परिजनों ने बताया कि सुनीता रक्षाबंधन और भैयादूज पर हर साल भाई को टीका करने के लिए मायके जाती थी। वह लोग दोनों त्योहार धूमधाम से मनाते थे। शुक्रवार को भी सुनीता दोनों बेटों के साथ मायके जा रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही सुनीता के भाई और मायके के तमाम लोग भी मौके पर पहुंच गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें