पति को प्रेमिका संग देख बोनट पर बैठी पत्नी, पति ने दौड़ाई कार
भमोरा के देवचरा चौराहे पर अपने बच्चे के साथ खड़ी महिला ने पति को कार में प्रेमिका के साथ जाते देख लिया।
भमोरा। देर शाम देवचरा चौराहे पर अपने बच्चे के साथ खड़ी महिला ने पति को कार में प्रेमिका के साथ जाते देख लिया। इस दौरान वह कार रुकवाने के लिए शोर मचाते हुए कार के पीछे दौड़ी। फूलमंडी के पास स्पीड ब्रेकर पर कार धीमी होते ही वो बोनट पर चढ़ गई। यह देखकर पति ने कार दौड़ा दी। राहगीरों ने बाइक से पीछा कर 200 मीटर आगे कार रुकवाई और उसके पति को जमकर पीटा। पुलिस को पहुंचने से पहले चालक कार सहित भाग गया। बरेली की महिला अपने बच्चे को लेकर देवचरा चौराहे पर खड़ी थी। शाम सात बजे उसका पति अपनी प्रेमिका को कार में बैठाए वहां से गुजरा।
पत्नी ने जब दूसरी महिला के साथ अपने पति को देखा तो शोर मचाया और कार के पीछे भागने लगी। फूल मंडी के पास स्पीड ब्रेकर पर कार धीमी होने पर पत्नी बोनट पर लेट गयी। ये देख पति ने कार दौड़ा दी।
यह नजारा देख कुछ लोगों ने बाइक से पीछा कर देवचरा-बल्लिया रोड पर कार रुकवाकर महिला के पति को कार से बाहर निकाल और जमकर पिटाई की। इस दौरान पति अपनी प्रेमिका सहित वहां से भागकर जान बचाई। बल्लिया चौकी इंचार्ज शैलेंद्र तोमर को बताया कि कार की तलाश की लेकिन चालक फरार हो गया। ये घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


