ट्रेन के आगे छलांग लगाकर महिला ने की आत्महत्या
फरीदपुर के पितांबरपुर रेलवे स्टेशन पर एक महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना अचानक हुई और महिला की पहचान नहीं हो सकी। स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।

फरीदपुर, संवाददाता। पितांबरपुर रेलवे स्टेशन पर महिला ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी, उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार को महिला पितांबरपुर रेलवे स्टेशन पर काफी देर अकेली बैठी थी। जैसे ही ट्रेन स्टेशन के पास पहुंची, उसने अचानक छलांग लगा दी। घटना इतनी अचानक हुई कि लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही महिला की मौत हो गई। थाना पुलिस और बरेली जीआरपी पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
पुलिस आसपास के लोगों से महिला की शिनाख्त का प्रयास किया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम को बरेली भेज दिया है। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि महिला की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


