Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsWoman Commits Suicide After Being Abducted by Nephew Husband Files Complaint in Bareilly
पति के भांजे के साथ लिव इन में थी महिला, पति नहीं ले गया शव

पति के भांजे के साथ लिव इन में थी महिला, पति नहीं ले गया शव

संक्षेप:

Bareily News - 28 वर्षीय पूजा मिश्रा ने अपने प्रेमी आलोक मिश्रा के साथ लिव-इन में रहकर आत्महत्या कर ली। उसके पति ने बताया कि आलोक ने उसे भगाकर लाया और प्रताड़ित किया। ललित मिश्रा ने किला पुलिस में चार आरोपियों के...

Oct 25, 2025 09:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

प्रेमी के साथ लिव इन में रह रही महिला का पति बरेली पहुंचा, लेकिन उसने शव साथ ले जाने से इनकार करते हुए यहीं पर अंतिम संस्कार कर दिया। बताया कि पत्नी को उसका भांजा भगाकर ले आया था और प्रताड़ित कर रहा था, जिसके चलते उसने खुदकुशी कर ली। किला पुलिस ने उसकी तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किला छावनी में कालीधाम मंदिर के पास रमेश चंद्र के मकान में तीसरी मंजिल पर रहने वाली 28 वर्षीय पूजा मिश्रा ने बुधवार को खुदकुशी कर ली थी। वह प्रेमी आलोक मिश्रा के साथ पति-पत्नी की तरह करीब दो महीने से किराये पर रह रही थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गुरुवार देर रात बाराबंकी में थाना रामनगर के गांव अमोली कला निवासी उसका पति ललित मिश्रा थाना किला पहुंचा। ललित ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ गाजियाबाद में रह रहा था। सीतापुर में थाना पिसावां के गांव मढ़िया निवासी आलोक मिश्रा उसका सगा भांजा है। करीब आठ महीने पहले उसकी पत्नी को प्रेमजाल में फंसाकर आलोक भगा लाया और छिपकर इधर-उधर रहने लगा। ब्रजेश मिश्रा, अनूप मिश्रा और आलोक के चाचा प्रशांत तिवारी उसका साथ दे रहे थे। शादी से इनकार कर रहा था आलोक ललित ने बताया कि आलोक अब उनकी पत्नी से शादी नहीं कर रहा था। ब्रजेश, अनूप और प्रशांत इसमें उसका साथ दे रहे थे। पूजा ने इस बारे में फोन करके उसे जानकारी दी थी। ये लोग उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे, जिसके चलते उसने खुदकुशी कर ली। किला इंस्पेक्टर सुभाष कुमार ने बताया कि महिला के पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसने शव साथ ले जाने से मना करते हुए यहीं पर अंतिम संस्कार कर दिया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।