Bareily News: मारपीट के मुकदमे में कार्रवाई न होने पर महिला ने एसएसपी कार्यालय में आत्मदाह का किया प्रयास

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

Bareily News: मारपीट के मुकदमे में कार्रवाई न होने पर महिला ने एसएसपी कार्यालय में आत्मदाह का प्रयास किया। बहेड़ी के गांव उलेहैतापुर की मीना ने खुद पर डीजल डाल लिया, लेकिन पुलिस ने उसे रोक लिया। महिला ने आरोप लगाया कि उसके और उसके बेटे के साथ गांव के कुछ लोगों ने मारपीट की थी, जिसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई।

मारपीट के मुकदमे में कार्रवाई न होने पर महिला ने एसएसपी कार्यालय में आत्मदाह का किया प्रयास

Bareily News: मारपीट के मुकदमे में कार्रवाई न होने पर महिला ने एसएसपी कार्यालय में आत्मदाह का किया प्रयास बरेली, मुख्य संवाददाता। बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव उलेहैतापुर निवासी मीना ने मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर खुद पर डीजल डाल लिया और आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल महिला को रोक लिया और स्थिति को संभाल लिया। बाद में अधिकारियों ने उसकी शिकायत सुनकर मामले में नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।

महिला का आरोप

महिला का आरोप है कि चार मार्च को गांव के ही कुछ लोगों ने उसके और उसके बेटे के साथ डीजे के पैसों के लेन-देन को लेकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में बहेड़ी थाने में छह मार्च को मुकदमा दर्ज किया गया था। एफआईआर में अजित पुत्र अजयपाल, बबलू पुत्र ओमबाबू, हरपाल पुत्र नामालूम और सुरेश पुत्र नामालूम निवासी ग्राम उलेहैतापुर को नामजद किया गया है। महिला का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इससे परेशान होकर वह एसएसपी कार्यालय पहुंची और आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने समय रहते उसे बचा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर पहले से मुकदमा दर्ज है। प्रकरण की जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महिला ने आत्मदाह का प्रयास क्यों किया?
महिला ने मारपीट के मुकदमे में कार्रवाई न होने की वजह से आत्मदाह का प्रयास किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।