महिला ने लगाया अश्लील हरकतें करने और जलाने का आरोप
Bareily News - आंवला। नगर की एक महिला ने ससुरालियों पर अश्लील हरकतें करते हुए उसे जिंदा जलाने के प्रयास का आरोप लगाते हुए पति, ससुर सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर

आंवला। नगर की एक महिला ने ससुरालियों पर अश्लील हरकतें करते हुए उसे जिंदा जलाने के प्रयास का आरोप लगाते हुए पति, ससुर सहित तीन पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।अंसारी चौक खुशनुमा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह दोपहर में अपनी मां के साथ बाज़ार से लौट रही थी, तभी रास्ते में उसके ससुर इम्तियाज और पति साहिल रजा ने उसे जबरन खुशबू कॉलोनी के पास उसके साथ अश्लील हरकतें की और कपड़े फाड़ डाले। आरोप है उसी रात जब वह अपने घर के बाहर बैठी थी तब ससुर और पति एक अज्ञात व्यक्ति के साथ बाइक से वहां पहुंचे।
पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


