Bareily News: दहेज को लेकर विवाहिता को पीट कर घर से निकाला
हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News: शीशगढ़, कस्बे की महिला ने अपने पति समेत नौ लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है मायके से पांच लाख रुपए न लाने पर उसे जान से मारने

Bareily News: शीशगढ़, कस्बे की महिला ने अपने पति समेत नौ लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है मायके से पांच लाख रुपये न लाने पर उसे जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। कस्बे के मोहल्ला तिगड़ी निवासी सायबा ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि दो साल पहले उसकी शादी अब्दुल कादिर से हुई थी। सायबा का आरोप है शादी के बाद पति अब्दुल कादिर, सास कनीज और जेठ आदि दहेज को लेकर उसे परेशान करते थे। पति शराब पीकर उनके साथ मारपीट करता था। पति ने पांच लाख रुपये दहेज न लाने पर उन्हें पीटा।
जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने सायबा की तहरीर पर पति समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


