वन्यजीवों का वध करने वाले गिरोह के दो तस्करों को जेल भेजा

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - बम विस्फोट से सूअरों की करते थे हत्या,नेपाल में करते थे तस्करी वन विभाग की

वन्यजीवों का वध करने वाले गिरोह के दो तस्करों को जेल भेजा

फरीदपुर, संवाददाता। वन विभाग की टीम ने वन्यजीव (सूअर) का वध करके उसके अवशेषों की तस्करी करने वाले गिरोह के दो तस्करों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। वन विभाग की टीम अन्य तस्करों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है।बुधवार रात फरीदपुर के रेंजर ऋषि ठाकुर ने भुता के पास गजनेरा गांव में घेराबंदी करके वन्यजीव (जंगली सूअर) का वध करने के आरोप में गांव के सूरजपाल एवं अर्जुन कश्यप को पकड़ लिया। मौके से तस्करों की पांच बाइक, सूअर का शव बरामद किया। वन विभाग ने पशु चिकित्सक को बुलाकर सूअर के शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव दफन किया।

वन विभाग की टीम ने दोनों तस्करों से पूछताछ की तो बताया कि आटे के गोले में बारूद का बम रखते थे। जंगली सूअर उसे आटा समझकर खाता था। इसी दौरान तेज धमाके के साथ विस्फोट हो जाता था। सूअर की मौके पर मौत हो जाती थी। इसके बाद उसके मांस की तस्करी एवं दातों को तस्करी के लिए नेपाल भेजा जाता था। पूछताछ के दौरान गांव के शेर सिंह, कमल, अनूप कश्यप, नरेंद्र पाल एवं कौशर के साथ मिलकर वन्यजीवों का वध करने की जानकारी दी। टीम ने उन्हें गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी लेकिन वह फरार हो गए। रेंजर ऋषि ठाकुर ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर सूरजपाल और अर्जुन कश्यप को जेल भेज दिया गया है। 

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।