ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशफोन पर बात कर रही पत्नी को लोहे की सरिया से पीटा

फोन पर बात कर रही पत्नी को लोहे की सरिया से पीटा

बदायूं बिसौली निवासी कविता की शादी करीब पांच साल पहले किला के रहने वाले एक युवक से हुई थी। आरोप है कि बेटे के जन्म के बाद से पति व ससुरालियों ने...

फोन पर बात कर रही पत्नी को लोहे की सरिया से पीटा
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीTue, 23 Nov 2021 03:10 PM
ऐप पर पढ़ें

बदायूं बिसौली निवासी कविता की शादी करीब पांच साल पहले किला के रहने वाले एक युवक से हुई थी। आरोप है कि बेटे के जन्म के बाद से पति व ससुरालियों ने परेशान करना शुरु कर दिया। 18 नवंबर सुबह वह फोन पर अपनी नानी से बात कर रही थी। इसी दौरान आरोपी पति ने सरिया से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। पति ने उसे घायल हालत में ही कमरे में बंद कर दिया। कमरे के बाहर खून बहता देख आरोपी ससुरालियों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से अधिक रकम खर्च होने के कारण उसे ससुराली जिला अस्पताल ले आये और भर्ती कराकर फरार हो गये। पीड़िता के मायके वालों ने किला पुलिस को तहरीर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें