मारपीट कर पत्नी को घर से निकाला, मुकदमा दर्ज
Bareily News - शीशगढ़, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पति पर शराब पीकर मारने पीटने का आरोप लगाकर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

शीशगढ़, संवाददाता। महिला ने पति पर शराब पीकर पीटने का आरोप लगाकर चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। गांव बंजरिया निवासी लक्ष्मी ने बताया कि उसकी शादी उधम सिंह नगर थाना सितारगंज नयागांव में रोहित से हुई थी। महिला का आरोप है शादी के कुछ दिन बाद से ही पति उन्हें प्रताड़ित करता है। महिला ने सास रेखा रानी, जेठ दिनेश कुमार, जेठानी हेमलता पर पति से पिटवाने का आरोप लगाया है। आरोपियों ने कमरे में बंद कर गैस सिलेंडर खोल दिया, उसने भागकर जान बचाई। पुलिस ने पति सहित चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया चार लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


