विधवा पेंशन में गड़बड़झाले की जांच में सभी एसीडीएम और बीडीओ लगाए गए
विधवा पेंशन में सत्यापन की रिपोर्ट में गड़बड़ी और लापरवाही का तथ्य उजागर होने के साथ ही डीएम ने जांच लगाई है। सभी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विधवा पेंशन में सत्यापन की रिपोर्ट में गड़बड़ी और लापरवाही का तथ्य उजागर होने के साथ ही डीएम ने सभी एसडीएम और बीडीओ को जांच में लगा दिया है। इसके साथ ही जिला प्रोबेशन अधिकारी को ब्लॉक स्तर पर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। डीएम के मुताबिक दस दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है। उसके बाद समीक्षा कर लापरवाही करने वाले कर्मचारियों और अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को डीएम के सामने मणिनाथ की एक वृद्ध महिला पेश हुई थी जिसने आरोप लगाया कि सन 2025 तक उसे पेंशन मिलती रही मगर सन 2026 से बंद हो गई।
रिपोर्ट देखी गई तो उसमें लिखा था कि घर नहीं मिला। इसपर डीएम ने जांच कराई तो रिपोर्ट गलत मिली। उसके बाद सभी खातों की समीक्षा और सत्यापन की जांच कराने के निर्देश डीएम ने दिए थे।डीएम ने बताया कि अब इसकी जांच के लिए पांच एसडीएम और सभी बीडीओ को लगाया गया है। रिपोर्ट दस दिन में आएगी उसके बाद समीक्षा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


