आंधी-बारिश से गेंहू की फसलों के नुकसान का एसडीएम ने किया सर्वे

Apr 06, 2026 09:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - हाल ही में आई आंधी और बारिश ने गेंहू की फसल को बर्बाद कर दिया है। एसडीएम विदुषी सिंह ने प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया और किसानों को सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हल्की बारिश से बड़ा नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन फसल गिरने से कटाई में समस्या आ सकती है।

आंधी-बारिश से गेंहू की फसलों के नुकसान का एसडीएम ने किया सर्वे

आंवला। पिछले दिनों दो बार आई आंधी और बर्षा से गेंहू की फसल खेतों में बिछ गई है। एसडीएम विदुषी सिंह ने सोमवार को फसलों को होने वाली छति को जानने के लिए गांवों में जाकर जानकारी ली। स्थिति का जायजा लेने के लिए एसडीएम ने प्रभावित गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया और किसानों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। बताया गया कि पैगा, अवादानपुर और मिर्जापुर सहित तमाम गांवों में गेंहू की फसल पर आंधी और बरसात का विपरीत प्रभाव रहा है। किसानों ने उन्हे बताया है कि बारिश हल्की होने के कारण फिलहाल कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन फसल गिरने से कटाई में परेशानी आ सकती है।

किसानों का कहना है कि यदि बारिश तेज होती तो दाना काला पड़ने या फसल सड़ने का डर था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।