इस सप्ताह मौसम दिखेगा उतार-चढ़ाव, 7 से तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान

Apr 06, 2026 04:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - रविवार को मौसम में बदलाव आया, अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 6 अप्रैल को तापमान में हल्की बढ़त होगी, लेकिन 7 और 8 अप्रैल को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

इस सप्ताह मौसम दिखेगा उतार-चढ़ाव, 7 से तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान

रविवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। आसमान में हल्के बाद छाए रहने से अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गई। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान साफ रहेगा और अधिकतम में वृद्धि देखी जा सकती है। वहीं 7 और 8 अप्रैल को बरेली समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है। रविवार को सुबह से ही आसमान में आंशिक बादल छाए रहे। दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट के साथ 32.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार के अनुसार मध्य पाकिस्तान और पंजाब के आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर बने चक्रवाती परिसंचरण के असर से फिलहाल तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

6 अप्रैल को मौसम में आंशिक सुधार के चलते तापमान में हल्की बढ़त होगी, लेकिन 7 अप्रैल से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। वहीं 9 अप्रैल तक हल्की बारिश और तेज हवाओं का असर देखा जा सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों और आम लोगों को इस दौरान सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।तारीख अधिकतम न्यूनतम06 अप्रैल 35.0° 19.007 अप्रैल 35.0° 20.0°08 अप्रैल 34.0° 18.0°09 अप्रैल 34.0° 18.010 अप्रैल 35.0° 19.0°11 अप्रैल 36.0° 19.012 अप्रैल 32.2 19.7

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।