Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsWeather Update Fog and Pollution Increase as Temperature Drops
सुबह खिली धूप, दोपहर बाद धुंध से बदला मौसम

सुबह खिली धूप, दोपहर बाद धुंध से बदला मौसम

संक्षेप:

Bareily News - सुबह धूप से राहत मिली, लेकिन दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव आया। धुंध छाने से दृश्यता प्रभावित हुई और तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हवा में प्रदूषण बढ़ने के कारण एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में घने कोहरे की चेतावनी दी है।

Dec 14, 2025 01:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

धूप के चलते सुबह जहां लोगों को ठंड से राहत मिली वहीं दोपहर बाद अचानक मौसम ने फिर पलटी मार ली। धुंध छाने और धूप गायब होने से शाम होते ही हल्का कोहरा छाने लगा। हालांकि धूप की वजह से करीब दो सप्ताह बाद दिन और रात का तापमान सामान्य रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले दो दिन तक घना कोहरा छा सकता है। शीतलहर का असर दिनोंदिन बढ़ रहा है। रात में ठंड के साथ ही गलन भी शुरू हो गई है। शनिवार को दो दिन बाद सुबह आसमान साफ रहा और धूप निकली लेकिन दोपहर करीब 1 बजे के बाद अचानक हल्की पड़ गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

धुंध छाने पर दृश्यता पर भी असर पड़ा। शनिवार को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान का हाल (डिग्री सेल्सियस में) तारीख अधिकतम न्यूनतम 13 दिसंबर 23.5 7.5 12 दिसंबर 21.2 7.8 11 दिसंबर 21.1 7.2 10 दिसंबर 21.2 6.6 09 दिसंबर 20.9 6.8 08 दिसंबर 22.1 7.4 07 दिसंबर 21.1 7.4 06 दिसंबर 21.3 7.5 05 दिसंबर 21.5 5.9 04 दिसंबर 21.7 6.9 03 दिसंबर 22.8 8.2 02 दिसंबर 23.3 6.7 01 दिसंबर 23.0 6.6 हवा और दूषित हुई, 200 के करीब पहुंचा एक्यूआई कोहरा-धुंध छाने के साथ ही हवा में प्रदूषण बढ़ गया है। एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़ने से सांस संबंधी समस्या भी तेजी से बढ़ रही है। शनिवार को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 के करीब पहुंच गया। सबसे खराब स्थिति रिहायशी इलाके राजेंद्रनगर की है जहां एक्यूआई 188 से भी अधिक रिकॉर्ड किया गया। सिविल लाइंस और सुभाषनगर में भी एक्यूआई बढ़ गया है। करीब दो सप्ताह से वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को सिविल लाइंस में एक्यूआई करीब 155 रहा। वहीं राजेंद्रनगर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 188 से भी अधिक हो गया। आशंका है कि प्रदूषण की यही रफ्तार रही तो एक्यूआई 200 से भी अधिक हो सकता है।