Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsWeather Change Rising Temperatures and Humidity Following Rain
कड़ी धूप से झुलसाने लगी गर्मी, उमस ने सताया

कड़ी धूप से झुलसाने लगी गर्मी, उमस ने सताया

संक्षेप:

Bareily News - बारिश थमने के बाद मौसम में तेजी से बदलाव आ रहा है। रविवार को दिनभर तेज धूप रही और तापमान सामान्य से अधिक रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस...

Mon, 8 Sep 2025 04:55 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

बारिश थमते ही मौसम में तेजी से बदलाव होने लगा है। रविवार को पूरा दिन कड़ी धूप निकली रही और दिन-रात के तापमान में इजाफा हुआ है। दिन और रात में पारा सामान्य से अधिक रिकार्ड किया गया। उमस और गर्मी से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले दो-तीन दिन तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा और तापमान में इजाफा हो सकता है। रविवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा और तेज धूप निकली। दिन में धूप की वजह से काफी गर्मी और उमस रही। दिन में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से करीब एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं रात में भी पारा सामान्य तापमान से अधिक रहा। रात में न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार बीते चौबीस घंटे में करीब 2.4 मिमी बारिश होना रिकार्ड किया गया है। अगले दो-तीन दिन तक गर्मी और उमस का असर और बढ़ सकता है।