पेजयल समस्या को लेकर परेशान लोगों को निग
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बरेलीबरेली। प्रभात नगर में पिछले तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोगों में आक्रोश है। सभी ने नगर आयुक्त को अपनी समस्या का ज्ञापन देते हुए बताया कि 25

बरेली। प्रभात नगर में पिछले तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। परेशान लोगों ने नगर आयुक्त को अपनी समस्या का ज्ञापन देते हुए बताया कि 25 से 27 अप्रैल तक लगातार तीन दिन से पानी की आपूर्ति बंद होने से दिक्कत हो रही है। लोग स्टोर किए पानी से किसी तरह काम चला रहे हैं। क्षेत्रीय पार्षद को मौखिक रूप से शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। ज्ञापन देने वालों में अमर सिंह, आशीष अग्रवाल, रविंद्र शर्मा, तृप्ति शुक्ला, राजीव गोस्वामी, योगेश गिरी, अजय प्रताप, निर्भय सिंह समेत अन्य रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


