Bareily News: शत प्रतिशत घरों तक पहुंचे ओवरहेड टैंक का पानी

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

Bareily News: बरेली में डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के अंतर्गत नोडल अधिकारियों के साथ बैठक हुई। डीएम ने पानी के निकास की सत्यापन पर ध्यान देने और निर्माणाधीन ओवरहेड टैंकों के काम को जल्दी पूरा करने का निर्देश दिया। पीएम सूर्य घर योजना में भी बैंक लोन प्रक्रिया को सुगम बनाने पर चर्चा की गई।

Bareily News: शत प्रतिशत घरों तक पहुंचे ओवरहेड टैंक का पानी

Bareily News: बरेली, मुख्य संवाददाता। डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को जल जीवन मिशन के अंतर्गत सत्यापन के लिए नामित नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में डीएम ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सत्यापन के दौरान पानी का निकास भी देखा जाए। जहां ओवरहेड टैंक बन चुके हैं, वहां शत प्रतिशत घरों में पानी जाना चाहिए। निर्माणाधीन ओवरहेड टैंकों का कार्य जल्द पूरा कराया जाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण को निर्देश देते हुए कहा कि जो भी जेई और एई विजिट पर जाएं, उसका अपडेट भी पोर्टल पर अपलोड किया जाए। निर्देश दिए गए कि अगली बैठक में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग और सभी एसडीएम को भी सम्मिलित किया जाए जिससे कि वह भी अपनी समस्याएं बता सके। इस दौरान सीडीओ देवयानी, एक्सईएन जल निगम ग्रामीण आकांक्षा सिंह आदि मौजूद रहे।

सूर्य घर योजना में लोन आवेदन न हों लंबित

डीएम अविनाश सिंह ने सोमवार को पीएम सूर्य घर योजना में बैंकों के लोन मिलने में आ रही समस्याओं के निस्तारण को बैठक की। विकास भवन सभागार में हुई बैठक में उन्होंने सभी बैंकर्स को निर्देश देते हुए कहा कि आप लोग पीएम सूर्य घर और सी.एम. युवा योजना में ऋण के आवेदन लंबित न रखें। सीडीओ देवयानी, पीओ नेडा पूनम भास्कर, लीड बैंक अधिकारी आदि मौजूद रहे।

सामान्य प्रश्न

डीएम अविनाश सिंह ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत क्या निर्देश दिए?
डीएम ने सत्यापन के दौरान पानी का निकास देखने और निर्माणाधीन ओवरहेड टैंकों का कार्य जल्दी पूरा करने का निर्देश दिया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।