ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबरसात से फसलों में भरा पानी, बढ़ी आलू किसानों की मुसीबतें

बरसात से फसलों में भरा पानी, बढ़ी आलू किसानों की मुसीबतें

झमाझम बारिश की वजह से आलू किसानों में अफरा-तफरी मच गई है। दिन रात मेहनत करके तैयार की गई फसल में पानी भरने से आलू सड़ने का अंदेशा बढ़ गया...

बरसात से फसलों में भरा पानी, बढ़ी आलू किसानों की मुसीबतें
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीSat, 18 Jan 2020 12:48 AM
ऐप पर पढ़ें

झमाझम बारिश की वजह से आलू किसानों में अफरा-तफरी मच गई है। दिन रात मेहनत करके तैयार की गई फसल में पानी भरने से आलू सड़ने का अंदेशा बढ़ गया है।

फरीदपुर के आसपास इलाके में आलू की बड़े रकवे में फसल है। किसानों ने दिन रात मेहनत करके आलू की फसल तैयार की। दो दिन से मौसम खराब होने की वजह से आलू किसान चिंता में डूबे हुए थे। गुरुवार की रात से अचानक तेज बरसात शुरु हुई। किसानों ने सुबह अपने खेतों पर जाकर देखा तो फसल में पानी भरा हुआ था। जिसके बाद किसान बेचैन हो उठे। फरीदपुर के मोहल्ला मिर्धान के तहसीन रजा ने बताया की आलू की फसल में पानी भर गया है। जिससे फसल सड़ने का अंदेशा बढ़ गया है। अगर एक-दो दिन मौसम का यही हाल रहा तो फसल खराब होने के आसार हैं। खुदागंज रोड़ के सनी शेख ने बताया की जबरदस्त लागत के बाद आलू की फसल तैयार हुई थी। लेकिन बरसात से आलू की फसल को नुकसान होना लाज़मी  है। गांव कुरमुरी के देवदत्त ने बताया कि गाढ़ी कमाई लगाकर आलू की फसल तैयार की गई। लेकिन बरसात की वजह से आलू की फसल चौपट होने के कगार पर पहुंच गई है। किसानों में अफरा-तफरी मची हुई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें