Bareily News: इल्शा की शानदार पानी से वॉरियर्स की जीत

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

Bareily News: मनीष क्रिकेट अकादमी में खेले गए एक रोमांचक गर्ल्स क्रिकेट मैच में वॉरियर्स ने चैलेंजर को 7 विकेट से हराया। चैलेंजर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 89 रन बनाए। वॉरियर्स ने इल्शा के 31 रनों की मदद से लक्ष्य हासिल किया। इल्शा को 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार मिला।

Bareily News: इल्शा की शानदार पानी से वॉरियर्स की जीत

Bareily News: मनीष क्रिकेट अकादमी, कैंट में गर्ल्स क्रिकेट मैच में बुधवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में वॉरियर्स ने चैलेंजर को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चैलेंजर की टीम ने 89 रन बनाए। कप्तान गर्गी ने 23 और मीनाक्षी ने 11 रन बनाए। वॉरियर्स की रिया ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वॉरियर्स ने सात विकेट से मैच जीत लिया। टीम से इल्शा ने शानदार 31 और प्रगति ने 15 रनों का योगदान दिया। बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सीताराम सक्सेना ने इल्शा को 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।