ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशसीबीगंज के पूर्व एसओ का गिरफ्तारी वारंट जारी

सीबीगंज के पूर्व एसओ का गिरफ्तारी वारंट जारी

बसपा नेता को अवैध हिरासत में रखकर अमानवीय यातनाएं देने के आरोप में विशेष कोर्ट ने सीबीगंज थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव का गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इस चर्चित मामले में वीरेंद्र...

सीबीगंज के पूर्व एसओ का गिरफ्तारी वारंट जारी
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीFri, 06 Oct 2017 09:34 PM
ऐप पर पढ़ें

बसपा नेता को अवैध हिरासत में रखकर अमानवीय यातनाएं देने के आरोप में विशेष कोर्ट ने सीबीगंज थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव का गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इस चर्चित मामले में वीरेंद्र सिंह यादव को हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने भी राहत देने से साफ इनकार कर दिया था। मामले में अगली सुनवाई 13 नवंबर को होगी।

बहुजन बैलियंटर फोर्स के भोजीपुरा विधानसभा संयोजक रमेश सागर ने 30 जून 2006 को वीरेंद्र सिंह यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रमेश सागर का आरोप था कि वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में सीबीगंज के पोलिंग बूथ पर सपा नेताओं ने फर्जी मतदान किया। जिसका विरोध करने पर तत्कालीन थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव ने रमेश सागर को जातिसूचक गालियां देकर अपमानित किया। एक जुलाई 2004 को वीरेंद्र ने रमेश सागर का थ्री-व्हीलर जब्त करके शांति भंग में चालान कर दिया। इसके बाद 27 जनवरी 2005 को रमेश सागर को पकड़कर तीन दिन तक थाने में अवैध हिरासत में रखा। आरोप है कि वीरेंद्र सिंह यादव ने तीन दिन तक अमानवीय यातनाएं देने के बाद एक महिला की तहरीर पर रमेश सागर के खिलाफ धोखाधड़ी और दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। इस मामले में विवेचना के बाद वीरेंद्र सिंह यादव के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल हुई थी। वीरेंद्र सिंह यादव वर्तमान में सीओ बदायूं हैं। इस प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट ने बीती 22 सितंबर को उनकी याचिका खरिज कर दी थी। इसके बाद उन्होंने विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट जितेन्द्र कुमार सिन्हा की विशेष अदालत में अर्जी दी। हत्या का मुकदमा भी हुआ था दर्जवीरेंद्र सिंह यादव बरेली कोतवाली में इंस्पेक्टर के पद पर भी तैनात रहे हैं। उनके कार्यकाल में कोतवाली के अंदर दीपक यादव ने सुसाइड किया था। मृतक के परिजनों की तहरीर पर वीरेंद्र सिंह यादव के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें