राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वाजिद हुसैन का बरेली में स्वागत किया गया। पार्टी के नेताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई दी। पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष मीरा चौधरी ने कहा कि वाजिद हुसैन के नेतृत्व से पार्टी को मजबूती मिलेगी। जिला प्रवक्ता जितेंद्र मिश्रा ने कौशल विकास के कार्यों को बढ़ाने में उनकी भूमिका की उम्मीद जताई।

राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत

राष्ट्रीय लोकदल बरेली के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वाजिद हुसैन का रविवार को पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों ने उनके आवास पर मुलाकात कर जिलाध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के रूहेलखंड क्षेत्र की पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष मीरा चौधरी एवं वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार चौधरी,महेश पाल बौद्ध तथा सीमा कुमारी,संग लता बौद्ध के साथ जिला प्रवक्ता जितेंद्र मिश्रा आदि ने वाजिद हुसैन का स्वागत कर बधाई दी। इस अवसर पर पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष मीरा चौधरी ने कहा, वाजिद हुसैन के जिलाध्यक्ष बनने से बरेली जनपद में राष्ट्रीय लोकदल को मजबूती मिलेगी। उम्मीद है वाजिद हुसैन अपनी शीघ्र बनाने बाली जिला कमेटी में सभी वर्गों का ध्यान रखेंगे।

जिला प्रवक्ता जितेंद्र मिश्रा ने कहा, राष्ट्रीय लोकदल केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी द्वारा कौशल विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का जन-जन तक प्रचार करने में वाजिद हुसैन के जिलाध्यक्ष बनने से मदद मिलेगी। इस अवसर बरेली जनपद के राष्ट्रीय लोकदल के अजहर अली, अतहर अली आदि नेताओं के साथ कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।