राम और सीता का विवाह आदर्श पति-पत्नी के रिश्ते का प्रतीक
Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News - प्रभात नगर स्थित श्री सोमनाथ मंदिर में आचार्य रमन द्वारा व्यास गद्दी पूजन किया गया। आचार्य शंभूनाथ योगी ने राम विवाह की पवित्र कथा सुनाई, जो भगवान राम और माता सीता के मिलन का वर्णन करती है। यह प्रसंग धर्म और कर्तव्य का पालन करने की शिक्षा देता है। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

प्रभात नगर स्थित श्री सोमनाथ मंदिर में आचार्य रमन द्वारा व्यास गद्दी पूजन किया गया। श्रीराम विवाह का वर्णन करते हुए कथा वाचक आचार्य शंभूनाथ योगी ने बताया कि राम विवाह हिंदू धर्म की एक पवित्र कथा है, जो भगवान राम और माता सीता के दिव्य मिलन का वर्णन करती है। राम और सीता का विवाह आदर्श पति-पत्नी के रिश्ते का प्रतीक है। यह प्रसंग धर्म, सत्य और कर्तव्य के पालन की शिक्षा देता है। कथा विश्राम के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में अमर सिंह, दीपक भसीन, निमित अग्रवाल, अमित अरोड़ा, आशीष अग्रवाल, अंकुर खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:बालकांड का प्रसंग सुन भक्त हुए भाव विभोर
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


